सीधी

प्रदेश में 12 जनवरी से 31 मार्च तक चलेगा जनकल्याण अभियान : मुख्यमंत्री…

प्रदेश में 12 जनवरी से 31 मार्च तक चलेगा जनकल्याण अभियान : मुख्यमंत्री…

मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने की सीधी जिले के बहरी में जनसभा…

 

सीधी
प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने सीधी जिले के सिहावल विधानसभा क्षेत्र के बहरी में आयोजित विशाल जनसभा में कहा कि प्रदेश में स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी से 31 मार्च तक जनकल्याण अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में अधिकारी शिविर लगाकर शासन की विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों से आवेदन पत्र भरवाकर योजनाओं का लाभ देंगे। सीधी जिले में टाईगर रिजर्व तथा कई पर्यटन स्थल हैं शीघ्र ही भोपाल से सिंगरौली तक विंध्य एक्सप्रेस वे का निर्माण होगा। जिसका लाभ सीधी जिले को भी मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम किसानों को हर साल 12 हजार रूपये किसान सम्मान निधि तथा लाडली बहना हितग्राहियों को हर साल 18 हजार रूपये दे रहे हैं। भाई तो बहन को केवल राखी मे उपहार देते हैं हमारी सरकार हर महीने बहनों को 1500 रूपये दे रही है। अब लाडली बहना हितग्राहियों को आर्थिक उन्नति का अवसर देने के लिए उद्योगों में अवसर देगी, जिससे बहनों को हर महीने कम से कम 5 हजार रूपये की आय हो। हमारी सरकार ने अबतक बहनों को लाडली बहना योजना के माध्यम से 50 हजार करोड़ रूपये वितरित किये हैं। प्रदेश में विकास के कार्य तेजी से किये जा रहे हैं। नदी जोड़ो परियोजना से 10 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिलेगी। हम पांच साल में एक करोड़ हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा देंगे। कोदो कुटकी तथा अन्य श्री अन्न का समर्थन मूल्य पर उपार्जन करने के साथ किसानों को बोनस देंगें। गेहूॅं उपार्जन में भी किसानों को बोनस दिया जायेगा। हम प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्टेडियम और हेलीपेड का निर्माण करायेगें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एयर एम्बुलेंस सेवा से सरकार गरीब रोगियों को बड़े अस्पतालों में पहुंचाने के लिए निःशुल्क हेलीकाप्टर और हवाई जहाज की सुविधा दे रही है। सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने वाले को राहवीर योजना से 25 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। प्रधानमंत्री की पहल पर दुर्घटना पीड़ित को शीघ्र ही 1.5 लाख रूपये तक की उपचार सहायता निःशुल्क मिलेगी। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button