एनएएफएस अंतर्गत हितग्राहियो को मार्च एवं अप्रैल दो माह का राशन मिलेगा एकमुश्त

सिंगरौली-जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि जिलें में एनएएफएस अंतर्गत समस्त पात्र परिवारों को शासन द्वारा मार्च एवं अप्रैल माह की राशन सामग्री एकसाथ वितरित कराई जा रही है।
इसके लिए हितग्राही को उचित मूल्य दुकानों पर लगी पीओएस मशीन से एकबार मार्च माह के लिए तथा दूसरी बार अप्रैल माह के लिए इस प्रकार कुल 2 बार मशीन पर अपना अंगूठा लगाकर बॉयोमेट्रिक सत्यापन करना होगा। 2 बार अंगूठा लगाने के बाद उचित मूल्य दुकान के विक्रेता द्वारा हितग्राही को दोनो माहों की राशन सामग्री एकसाथ दी जावेगी।उन्होने एनएएफएस अंतर्गत समस्त पात्र परिवारों से अपील है कि उचित मूल्य दुकान से दो बार बॉयोमेट्रिक सत्यापन अंगूठा लगाकर करके अपनी मार्च एवं अप्रैल दोनो माह की पात्रतानुसार राशन सामग्री एवं मशीन से निकाली गई 2 पावती भी प्राप्त करें।













