आईटीआई कैंपस में एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव 18 मार्च को

सिंगरौली – प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिंगरौली द्वारा जानकारी देकर बताया गया कि शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान 18 मार्च को प्रातः 9 बजे से एक दिवसीय आईटीआई कैंपस प्लेसमेंट ड्राईव का आयोजन किया जायेगा। जिसमें मारूति सुजूकी मोटर्स द्वारा छात्र-छात्राओं की भर्ती की जायेगी।
प्राचार्य द्वारा अवगत कराया गया है कि इच्छुक अभ्यर्थी जो 10वीं पास (नियमित), आईटीआई (एनसीवीटी/एससीवीटी) ट्रेड फिटर, डीजल मैकेनिक, एमएमवी(मैकेनिक मोटर व्हीकल), टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक्स मशीन, वायरमैन, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, पीपीओ, सीओई (ऑटोमोबाइल), ट्रैक्टर मैकेनिक, पेंटर जनरल, टूल एंड डाई, मेकर, शीट मेटल एवं 10 वीं में न्यूनतम 40 प्रतिशत और आईटीआई में 50 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण तथा जिनकी न्यूनतम आयु 18 से अधिकतम 26 वर्ष हो वे कैंपस ड्राईव में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी आयोजन के दिन अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों आधार कार्ड ,4 पासपोर्ट साईज फोटो ,आई टी आई पास प्रमाण पत्र एवं बायोडाटा, सहित समस्त प्रमाण पत्रों की 2 प्रति फोटोकॉपी लेकर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सिवनी में 18 मार्च प्रातः 9 बजे से लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। भर्ती कंपनियों द्वारा अपनी शर्तों पर की जाएगी।
कैंपस ड्राईव में प्रतिभागिता हेतु आपको कोई मार्ग व्यय नहीं दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 2530 रूपये दिया जायेगा।













