मध्य प्रदेशसिंगरौली

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत उत्कृष्ट विद्यालय चितरंगी में जल मंदिर की हुई स्थापना

सिंगरौली-मप्र जन अभियान परिषद, जिला सिंगरौली के निर्देशन में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विकासखंड चितरंगी के नवांकुर सेक्टर में नवांकुर संस्था रामचंद्र सेवा समिति द्वारा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चितरंगी के हनुमान मंदिर परिसर में जल मंदिर की स्थापना की गई।

जल मंदिर स्थापना का मुख्य उद्देश्य बढ़ती गर्मी और तेज धूप में राहगीरों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है। जनसेवा की भावना को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई, जिससे आमजन को राहत मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान विकासखंड समन्वयक विश्वनाथ जी, नवांकुर संस्था के सचिव रजनीश साहू एवं संकल्प सेवा समिति के सचिव दिलीप गुप्ता सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button