बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

गौड़ सिंचाई परियोजना में मुआवजे का मुद्दा उठा, घनश्याम पाठक ने गांव पहुंचकर सुनी किसानों की समस्या

सिंगरौली। ग्राम पंचायत ढोंगा में गौड़ सिंचाई परियोजना के तहत निर्माणाधीन बांध के लिए भूमि अधिग्रहण के बाद उचित मुआवजा नहीं मिलने का मामला सामने आया है। प्रभावित किसानों, विशेषकर जनजातीय समाज के लोगों ने अपनी समस्या रखी। शिकायत की जानकारी मिलने पर घनश्याम पाठक ने ग्राम पंचायत ढोंगा का भ्रमण किया और प्रभावित ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर स्थिति की जानकारी लेने के बाद पूरे मामले से सिंगरौली कलेक्टर को अवगत कराया।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बांध निर्माण के लिए उनकी जमीन अधिग्रहित की जा रही है, लेकिन भूमि के बदले उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। घनश्याम पाठक ने प्रभावित परिवारों से चर्चा कर उनकी बातों और समस्याओं की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाई।
बताया गया कि कलेक्टर ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम देवसर को तत्काल मामले पर ध्यान देने और प्रभावित ग्रामीणों की समस्या का उचित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

भूमि अधिग्रहण और मुआवजे से जुड़े इस मामले में अब प्रभावित किसानों को प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है। ग्रामीणों की मांग है कि उनकी जमीन के बदले नियमानुसार उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उनके हितों की रक्षा हो सके।घनश्याम पाठक ने कहा कि प्रभावित परिवारों की समस्या को प्रशासन के समक्ष रखा गया है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए आवश्यक पहल की जा रही है। उन्होंने अपने संदेश में कहा— “नर सेवा नारायण सेवा।”

Author

Related Articles

Back to top button