जिलेभर में ‘मन की बात’ का प्रसारण, सांसद व जिलाध्यक्ष ने बूथों पर सुना कार्यक्रम

सिंगरौली- जिले में रविवार को मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण उत्साह के साथ देखा और सुना गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस मासिक कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिले के 950 से अधिक बूथों पर सामूहिक रूप से सुना।

लोकसभा सांसद डॉ. राजेश मिश्रा खुटार मंडल के परसौना स्थित बूथ क्रमांक 147 पर उपस्थित रहे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर कार्यक्रम का श्रवण किया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह जयंत मंडल के बूथ क्रमांक 70 पर मौजूद रहे और कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना।
इस दौरान जिले के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहे। सभी ने सामूहिक रूप से ‘मन की बात’ कार्यक्रम को देखा और प्रधानमंत्री के विचारों को सुना।गौरतलब है कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रसारित होता है, जिसमें प्रधानमंत्री देशवासियों से सीधे संवाद करते हैं और विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक व प्रेरणादायक विषयों पर अपने विचार साझा करते हैं।













