बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली में भारतीय विकास परिषद का दायित्व ग्रहण समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

सिंगरौली। भारतीय विकास परिषद की शाखा सिंगरौली द्वारा नवीन सत्र 2026–27 के उपलक्ष्य में दायित्व ग्रहण समारोह एवं मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक सरोकार, शिक्षा और संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन तथा स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद राष्ट्रीय गीत के साथ औपचारिक शुरुआत की गई।


इस अवसर पर परिषद के नवीन पदाधिकारियों ने अपने दायित्व ग्रहण किए। सत्र 2026–27 के लिए श्री अमित राज को अध्यक्ष, श्री राजेंद्र त्रिपाठी को सचिव और श्री मृत्युञ्जय सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम में प्रांत स्तर के कई पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनमें श्री राकेश अग्रवाल (प्रांतीय संरक्षक), श्री योगेश जैन (प्रांत अध्यक्ष), श्री आलोक टिकरिया (प्रांत महासचिव) और नागेंद्र बहादुर सिंह शामिल रहे। सभी ने नवनियुक्त टीम को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रेरणा दी।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज सेवा, संस्कारों के प्रसार और संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया, जिसमें 15 विद्यालयों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए परिषद के कार्यों की प्रशंसा की। आयोजन का वातावरण उत्साह, ऊर्जा और सकारात्मकता से परिपूर्ण रहा। अंत में अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Author

Related Articles

Back to top button