बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

दीपावली पर आश्रय गृह की 25 बेटियों को मिला खुशियों का उपहार, रेडक्रॉस ने मनाया उत्सव

 

सिंगरौली। दीपावली की खुशियां हर चेहरे तक पहुंचाने की पहल के तहत इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा सिंगरौली ने बालिका खुला आश्रय गृह में विशेष आयोजन किया। यहां संरक्षण और प्रशिक्षण प्राप्त कर रही 25 बालिकाओं के बीच दीपावली का पर्व खुशियों, स्नेह और आत्मीयता के साथ मनाया गया। जिला कलेक्टर एवं रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष अंकित अस्थाना के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं को उपहार भेंट कर उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा की गईं।

रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन एस.डी. सिंह ने बालिकाओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने सभी 25 बालिकाओं को उपहार प्रदान किए। सचिव डॉ. ओ.पी. राय ने भी बालिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा, सुख-समृद्धि और जीवन में सफलता की कामना की।

इस अवसर पर रेडक्रॉस प्रबंध समिति के सदस्य सुरेश गिरी भी मौजूद रहे। आयोजन में आश्रय गृह की कोऑर्डिनेटर शिरीन, सोशल वर्कर अर्चना पांडे तथा आउटरीच वर्कर रश्मि सिंह, रोशनी तिवारी एवं कुमकुम कौर ने सहभागिता की।

उपहार पाकर बालिकाओं के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। त्योहार के मौके पर मिले इस अपनत्व ने आश्रय गृह के वातावरण को उत्साह और उल्लास से भर दिया। रेडक्रॉस सोसायटी की इस पहल ने यह संदेश दिया कि त्योहारों की असली खुशी जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटने और उनके जीवन में अपनत्व का एहसास जगाने में है।

Author

Related Articles

Back to top button