बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

परिषद बैठक की मिनट कॉपी को लेकर महापौर रानी अग्रवाल और निगम अध्यक्ष देवेश पांडे आमने-सामने, आरोप-प्रत्यारोप से गरमाई निगम की राजनीति

सिंगरौली। नगर निगम सिंगरौली में महापौर रानी अग्रवाल और निगम अध्यक्ष देवेश पांडे के बीच एक बार फिर विवाद सामने आया है। इस बार विवाद पिछले दिनों आयोजित नगर निगम परिषद की बैठक की कार्यवाही (मिनट) की कॉपी उपलब्ध नहीं कराए जाने को लेकर गहराया है। बैठक की मिनट कॉपी को लेकर दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है, जिससे नगर निगम की राजनीति एक बार फिर चर्चा में आ गई है।
जानकारी के अनुसार, परिषद की बैठक संपन्न होने के बाद कार्यवाही की मिनट कॉपी नहीं मिलने पर महापौर रानी अग्रवाल ने निगम अध्यक्ष देवेश पांडे पर नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। महापौर का कहना है कि परिषद की बैठक से संबंधित कार्यवाही की प्रति उपलब्ध कराई जानी चाहिए। वहीं, निगम अध्यक्ष देवेश पांडे ने महापौर के आरोपों पर पलटवार करते हुए स्पष्ट किया है कि पूरी प्रक्रिया नियमानुसार की जा रही है।

इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच जारी बयानबाजी ने नगर निगम के भीतर चल रही राजनीतिक खींचतान को फिर उजागर कर दिया है। वहीं, पार्षदों के बीच भी परिषद की कार्यवाही की प्रति उपलब्ध कराने और उससे जुड़ी प्रक्रियाओं को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

अब इस पूरे विवाद में मेयर इन कौंसिल सदस्य खुर्शीद आलम खान, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडे और महापौर रानी अग्रवाल के बयान भी सामने आए हैं। तीनों के पक्ष जानने के बाद यह मामला नगर निगम की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Author

Related Articles

Back to top button