बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

दीपावली अंधकार से प्रकाश और अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाने वाला महापर्व : पं. डॉ. मिश्र

 

सिंगरौली । भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म में दीपावली का पर्व आस्था, आध्यात्मिकता और समृद्धि का प्रतीक है। यह पर्व केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन में ज्ञान, सदाचार और सकारात्मकता का प्रकाश फैलाने का संदेश देता है। इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर को मनाई जाएगी।

ज्योतिषविद् एवं शिवधाम मंदिर वैढ़न के महाप्रबंधक पं. डॉ. एन.पी. मिश्र ने बताया कि दीपावली का संबंध भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या आगमन से जुड़ा है। इस अवसर पर माता लक्ष्मी, भगवान गणेश एवं कुबेर की पूजा का विशेष महत्व है। माता लक्ष्मी धन और समृद्धि, जबकि भगवान गणेश बुद्धि एवं विवेक के प्रतीक हैं।

उन्होंने बताया कि दीपावली पर वृष लग्न शाम 5:37 से 7:34 बजे तक रहेगा। सायंकालीन पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5:31 से रात 10:27 बजे तक है। उन्होंने श्रद्धालुओं से विधि-विधान से पूजन करने तथा जरूरतमंदों की सहायता करने की अपील की। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का संदेश दिया। उन्होंने जिलेवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

Author

Related Articles

Back to top button