ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

भीषण गर्मी के मद्देनज़र आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन समय में कलेक्टर ने किया परिवर्तन

सिंगरौली,/कलेक्टर गौरव बैनल द्वारा ग्रीष्म काल में अत्यधिक गर्मी एवं लू की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन समय में परिवर्तन संबंधी आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश महिला एवं बाल विकास विभाग, भोपाल के निर्देशों के अनुपालन में जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार जिले के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन अब प्रातः 7:30 बजे से 11:30 बजे तक किया जाएगा। साथ ही बच्चों को प्रदान किए जाने वाले नाश्ता एवं भोजन के समय में भी संशोधन करते हुए नाश्ता का समय प्रातः 8:30 बजे एवं भोजन का समय 11:30 बजे निर्धारित किया गया है।आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं प्रातः 11:30 बजे से अपरान्ह 2:30 बजे तक केंद्रों में रिकॉर्ड संधारण, गृह भेंट तथा पोषण परामर्श संबंधी कार्य संपादित करेंगी। समस्त संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्थिति में बच्चों को प्रदाय किए जाने वाले भोजन एवं टेक-होम राशन वितरण कार्य प्रभावित न हो।कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

Author

Related Articles

Back to top button