बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

89 आवेदकों का हुआ प्रारंभिक चयन रोजगार मेला में

कलेक्टर ने कहा पात्रता के हिसाब से करे चयन

पोल खोल सिंगरौली

बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोजगार कार्यालय में जिला स्तरीय युवा संगम रोजगार स्व-रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया।

रोजगार मेले में उपस्थित 9 संस्थाओं कंपनियों द्वारा 89 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया, जिसमें से 7 महिला आवेदक लाभांवित हुई। वहीं बेरोजगारों को रोजगार के मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कलेक्टर चन्द्र शेखर शुक्ला ने रोजगार मेले का अवलोकन किया।

कलेक्टर ने रोजगार मेले में आई कंपनियों एवं युवाओं से रूबरू होकर उपस्थित रोजगार अधिकारी सहित कंपनियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आए हुए युवाओं को पात्रता अनुसार रोजगार मुहैया कराया जाए। भ्रमण के दौरान एसडीए सृजन वर्मा, राजेश शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button