बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनसीएल मुख्यालय ने ‘बेसिक फर्स्ट-एड ट्रेनिंग 2.0’ का किया आयोजन

अभी तक 724 विद्यार्थियों ने सीखे जीवन रक्षण के गुर

सिंगरौली- सिंगरौली स्थित भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने गृहिणियों को प्रशिक्षण देने के बाद अब स्कूली बच्चों के लिए यह अभियान शुरू किया है। इसका मुख्य उद्देश्य एनसीएल पोषित स्कूलों के विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार के प्रति जागरूक करना और उन्हें आपातकालीन स्थितियों का सामना करने में सक्षम बनाना है।

इसी क्रम में गुरुवार को एनसीएल मुख्यालय द्वारा प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्रीय चिकित्सालय, सिंगरौली की टीम ने उपस्थित प्रतिभागियों को सीपीआर (हृदय पुनर्जीवन), सड़क दुर्घटनाओं में तुरंत चिकित्सा सहायता, सांप काटने पर प्राथमिक उपचार, जलने या गंभीर चोट पर त्वरित राहत उपायों के साथ रक्तचाप और सामान्य रोगों की पहचान जैसी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय, सिंगरौली से 40 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।गौरतलब है कि ‘बेसिक फर्स्ट-एड ट्रेनिंग 2.0’ के फेज -1 की शुरुआत में एनसीएल के 10 स्कूलों के 3200 बच्चों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस पहल के तहत अभी तक एनसीएल द्वारा 28 प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से 724 विद्यार्थियों को जीवन रक्षक कौशल प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

Author

Related Articles

Back to top button