बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनसीएल की कंपनी स्तरीय संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

कर्मचारी कल्याण, सुरक्षा और उत्पादन लक्ष्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की कंपनी स्तरीय संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) की बैठक रविवार को सीएमडी एनसीएल बी. साईराम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कर्मचारी कल्याण, सुरक्षा व्यवस्था, उत्पादन एवं प्रेषण लक्ष्यों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए बी. साईराम ने कंपनी की ओर से उत्कृष्ट कर्मचारी कल्याण सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करते हुए कोयला उत्पादन एवं प्रेषण के निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सभी को समन्वित प्रयास करने होंगे।

बैठक में निदेशक (मानव संसाधन) मनीष कुमार, निदेशक (तकनीकी) आशुतोष द्विवेदी सहित विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

जेसीसी बैठक में स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा, आवासीय व्यवस्थाओं, सेवानिवृत्ति उपरांत मिलने वाले लाभ, कर्मचारियों की सुरक्षा तथा खदानों में सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने जैसे विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्णय भी लिए गए।

बैठक में सीएमएस से अजय कुमार, बीएमएस से अशोक कुमार मिश्रा एवं श्यामधर दुबे, आरसीएसएस से राम प्रताप सिंह एवं लाल पुष्पराज सिंह, एचएमएस से बी.एन. सिंह एवं अशोक कुमार पांडे सहित महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सहयोगात्मक वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें प्रबंधन और श्रमिक प्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय, कर्मचारी हितों और सुरक्षित कार्य संस्कृति को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

Author

Related Articles

Back to top button