बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सरई कन्या विद्यालय में एसएमसी गठन, प्रेम सिंह भाटी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

छात्राओं के हित और विद्यालय विकास को लेकर सतत प्रयास का लिया संकल्प

सिंगरौली/सरई -शासकीय कन्या विद्यालय सरई में सोमवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया। इस दौरान आयोजित अभिभावकों की बैठक में सर्वसम्मति से समाजसेवी प्रेम सिंह भाटी को समिति का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उपस्थित अभिभावकों एवं विद्यालय स्टाफ ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

एसएमसी गठन कार्यक्रम में वार्ड पार्षद रिहाना शहजाद खान एवं शिक्षाविद् महातिम मौर्य की उपस्थिति रही। विद्यालय के प्राचार्य ललित कुमार द्विवेदी ने शासन के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार गठन की प्रक्रिया विधिवत संपन्न कराई। कार्यक्रम का संचालन माखनलाल प्रजापति ने किया।इस अवसर पर शिक्षक राम लल्लू जायसवाल, अन्नू सिंह, रामवती सिंह, बीरबल सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं अभिभावक मौजूद रहे।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रेम सिंह भाटी ने विद्यालय के विकास, छात्राओं के हित एवं शैक्षणिक उन्नयन के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने और छात्राओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए समिति के माध्यम से प्रभावी पहल की जाएगी।एसएमसी गठन के बाद विद्यालय के शैक्षणिक एवं विकास कार्यों में अभिभावकों की सहभागिता बढ़ने की उम्मीद जताई गई। बैठक में विद्यालय की आवश्यकताओं और छात्राओं से जुड़े विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

Author

Related Articles

Back to top button