शक्तिनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 वारंटी/अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शक्तिनगर पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए 05 वारंटी/अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में की गई। क्षेत्र में तलाश वांछित/वारंटी अभियान के दौरान थाना शक्तिनगर पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार वारंटी/अभियुक्तों में विनोद बैगा पुत्र लालता प्रसाद निवासी चिल्काटाड़, उम्र करीब 22 वर्ष, पप्पू कोल पुत्र बाबूराम कोल निवासी चिल्काटाड़, उम्र करीब 23 वर्ष, लालबाबू कोल पुत्र राम भजन निवासी चिल्काटाड़, उम्र करीब 23 वर्ष, महेश बैगा पुत्र राम खेलावन निवासी चिल्काटाड़, उम्र करीब 25 वर्ष तथा पप्पू पनिका पुत्र मंगल पनिका निवासी जमशीला, उम्र करीब 35 वर्ष शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक सभी की गिरफ्तारी 30 अगस्त 2026 को उनके घरों से की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के संबंध में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक दिनेश गौतम, उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल राजेश यादव, कांस्टेबल अमृतलाल एवं कांस्टेबल अमन सिंह शामिल रहे।













