बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

दिव्यांग जनो कृतिम अंग एवं सहायक उपकरण का किया गया वितरण सेवा पखवाडा अभियान अंतर्गत

सांसद सीधी सिंगरौली के मुख्य अतिथि में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पोल खोल सिंगरौली

सेवा पखवाड़े के अंतर्गत डीडीआरसी केन्द्र में सीधी सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्र के मुख्य अतिथि में एवं सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह, कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला, प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, जिला पंचायत की उपाध्यक्ष अर्चन सिंह, पार्षद सीमा जयसवाल के गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांग जनो को कृतिक अंग उपलंब्ध कराया गया।

कार्यक्रम में दिव्यांग जनो को मोटराईज्ड ट्रइसिकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यत्र, स्मार्ट कैन उपलंब्ध कराया गया। उपस्थित दिव्यांग जनो एवं समाजसेवियो को संबोधित करते हुयें सांसद डॉ. मिश्र ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के द्वारा दिव्यांग जनो के लिए विभिन्न योजनाए संचालित कर उन्हे लाभान्वित कराया जा रहा है।

अन्त्योदय उत्थान सरकार का हमेशा से ही मुख्य उद्देश्य रहा है। विभिन्न योजनाओ के माध्यम से दिव्यांगो को सशक्त बनाया जा रहा है। उन्हे आत्म निर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।

सांसद डॉ मिश्र ने कहा कि डीडीआरसी के माध्यम से समय समय पर विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन कर दिव्यांग जानो को उनकी आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होने कहा कि डीडीआरसी सेटर में आने वाले दिव्यांगो को कृतिम अंग उपलंब्ध कराने के साथ ही अंगो के उपयोग हेतु उन्हे प्रशिक्षित करने के साथ साथ उनका निरंतर स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाता है।

वही विधायक सिंगरौली श्री शाह के द्वारा डीडीआरसी के संचालक को निर्देश दिए कि दिव्यांग जनो को उनके आवश्यकता अनुसार कृतिम अंग उपलंब्ध कराये। वही खुशी जाहिर करते हुयें कहा कि डीडीआरसी केन्द्र के संचालन से कई दिव्यांग जनो को समय पर समय पर कृतिम अंग प्रदान कर उनके जीवन में खुशहाली लाई जा रही है।

तथा केन्द्र में निर्मित होने वाले कृतिम अंग एवं उपकरण जिले की आत्मनिर्भरता को दर्शाता है। कार्यक्रम दिव्यांगो को पेशन प्रामाण पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियो के द्वारा कृतिक अंग वर्कशाप के साथ फिजियोथैरिपी सेंटर, आडियो मेट्री सेटर विशेष शिक्षा केन्द्र का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर जिल पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद डामोर, वरिष्ट समाजसेवी डॉ. आर.डी पाण्डेय, डॉ. ओपी राय, डॉ. डी.के मिश्रा, एसडी सिंह आदि उपस्थित रहे।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button