बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

पावरिंग लीडरशिप, इंस्पायरिंग एक्सीलेंस: एनटीपीसी विंध्याचल के कार्यकारी निदेशक किशोर कुमार होता को ‘लीडर ऑफ द ईयर’ अवार्ड एसडबल्यू किया गया सम्मानित

सिंगरौली- एनटीपीसी विंध्याचल के कार्यकारी निदेशक किशोर कुमार होता को प्रतिष्ठित ‘पब्लिक सेक्टर एक्सीलेंस लीडर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें सीईई के चौथे नेशनल पावर-जेनरेशन लीडरशिप अवार्ड्स के अंतर्गत प्रदान किया गया।

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार 7 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन फ्लेक्सिबल ऑपरेशंस एंड एनर्जी ट्रांजिशन के साथ आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।

कार्यकारी निदेशक(विंध्याचल) किशोर कुमार होता को यह सम्मान उनके अनुकरणीय नेतृत्व, उत्कृष्ट योगदान, परिचालन उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता तथा विद्युत क्षेत्र में प्रदर्शन और सतत विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए प्रदान किया गया है। श्री होता के नेतृत्व में एनटीपीसी विंध्याचल निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन, नवाचार, परिचालन दक्षता और सतत विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। उनका दूरदर्शी नेतृत्व कर्मचारियों को उत्कृष्टता की दिशा में प्रेरित करने के साथ-साथ संगठन की विकास यात्रा को भी नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है।‘लीडर ऑफ द ईयर’ सम्मान किशोर कुमार होता की उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता और भारतीय विद्युत क्षेत्र के विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान का प्रमाण है। इस उपलब्धि पर एनटीपीसी विंध्याचल परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्री होता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Author

Related Articles

Back to top button