वार्ड 38 में बंद स्ट्रीट लाइटें सुधरीं, कई जगह नई लाइटें लगवाईं
नगर पालिक निगम सिंगरौली अंतर्गत आप नेता राजेश रुद्रम ने कराया प्रकाश व्यवस्था का सुधार

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली अंतर्गत वार्ड क्रमांक 38 में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को सुधरवाने और जरूरत वाले स्थानों पर नई लाइटें लगवाने का कार्य कराया गया। आम आदमी पार्टी के शहर जिला उपाध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 38 के पूर्व पार्षद प्रत्याशी राजेश रुद्रम की पहल पर यह कार्य कराया गया।
राजेश रुद्रम ने बताया कि वार्ड के कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी थीं, जिससे रात के समय लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी। समस्या को देखते हुए बंद लाइटों को सुधरवाया गया। इसके अलावा जिन स्थानों पर स्ट्रीट लाइट की सुविधा नहीं थी, वहां नई लाइटें भी लगवाई गईं।
उन्होंने कहा कि नगर पालिक निगम सिंगरौली क्षेत्र के वार्ड में प्रकाश व्यवस्था बेहतर होने से स्थानीय लोगों को रात के समय आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही अंधेरे वाले स्थानों पर रोशनी होने से लोगों को राहत मिलेगी।












