बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

वार्ड 36 में सड़क और छठ घाट के विकास कार्यों को मिली मंजूरी

तेलगवां में पीसीसी सड़क व छठ घाट सौंदर्यीकरण, जुवाड़ी में डामरीकरण और जोगियाबीर में शेड निर्माण का टेंडर जारी

सिंगरौली। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 36 के पार्षद प्रेम सागर मिश्रा ने बताया कि वार्डवासियों की मांग और आवश्यकता को देखते हुए विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाकर टेंडर जारी करा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि तेलगवां में मान प्रसाद पांडेय के घर से रामानुज दुबे के घर से आगे मोड़ तक पीसीसी सड़क निर्माण तथा छठ घाट के सौंदर्यीकरण का कार्य स्वीकृत किया गया है। इसके अलावा जुवाड़ी बस्ती में डामरीकरण सड़क और जोगियाबीर में डीहबाबा के पास शेड निर्माण कार्य को भी मंजूरी मिली है।

पार्षद ने बताया कि सभी कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि वार्ड में सड़क, छठ घाट और अन्य जरूरी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

Author

Related Articles

Back to top button