बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

अवैध शराब पर आबकारी की दबिश

मझिगवां में तीन ठिकानों पर छापा, देशी-विदेशी शराब के साथ 22 लीटर हाथभट्टी शराब बरामद

सिंगरौली- जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। देवसर वृत्त के ग्राम मझिगवां में तीन अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर देशी और विदेशी शराब के साथ महुआ लाहन तथा हाथभट्टी से बनी शराब बरामद की गई। कार्रवाई के बाद अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।
दुकान और मकानों में तलाशी, शराब के साथ लाहन भी मिला
आबकारी विभाग के अनुसार, बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम मझिगवां में बंसपति सिंह पिता रंगा सिंह, जीरमती साहू पति स्व. जमाहिर लाल साहू और अनुराधा जायसवाल पति राजेश जायसवाल के दुकान एवं रिहायशी मकानों में तलाशी ली गई। इस दौरान 13.68 बल्क लीटर देशी मदिरा, 6.38 बल्क लीटर विदेशी मदिरा, 22 लीटर महुए से निर्मित हाथभट्टी शराब और 15 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद हुआ।

जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य 15,587 रुपये बताया गया है।
आबकारी अधिनियम के तहत तीन प्रकरण
अवैध शराब के संग्रहण एवं निर्माण के मामले में तीनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधन 2000) की धारा 34(1)(क) एवं (च) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।

कलेक्टर के निर्देश पर विशेष अभियान

यह कार्रवाई कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी प्रणय कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत की गई। अभियान का उद्देश्य अवैध शराब के संग्रहण, परिवहन और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाना बताया गया है।
कार्रवाई में देवसर वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक नीलिमा मार्को, मुख्य आरक्षक रामनरेश साहू, आरक्षक अमरपाल सिंह, संध्या मेहरा और सैनिक प्रकाश मिश्रा शामिल रहे।

Author

Related Articles

Back to top button