बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर दिव्यांग बच्चों को मिला स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन का संदेश

सिंगरौली- जिला मुख्यालय स्थित इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, सिंगरौली द्वारा संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (DDRC) बैढ़न में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम रेडक्रॉस चेयरमैन एस.डी. सिंह के मार्गदर्शन एवं सचिव डॉ.ओ.पी.राय के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ । फिजियोथेरेपी सेवाएं प्राप्त कर रहे लगभग 50 दिव्यांग बच्चे एवं उनके अभिभावक कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी सिंगरौली चेयरमैन एस.डी. सिंह ने अपने उद्बोधन में बताया कि फिजियोथेरेपी व्यक्ति को स्वस्थ, सक्रिय एवं आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि समय पर फिजियोथेरेपी एवं प्रारंभिक हस्तक्षेप से दिव्यांग बच्चों की शारीरिक क्षमता एवं जीवन की गुणवत्ता में बेहतर सुधार संभव है। उन्होंने आमजन एवं अभिभावकों से फिजियोथेरेपी के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट विपिन कुमार रावत ने फिजियोथेरेपी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सेरेब्रल पाल्सी (सीपी) से प्रभावित बच्चों, प्रारंभिक हस्तक्षेप, अभिभावकों की जागरूकता एवं कुष्ठ रोग में फिजियोथेरेपी की भूमिका की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिजियोथेरेपी दर्द में राहत, मांसपेशियों की मजबूती एवं शारीरिक गतिशीलता बढ़ाने में सहायक है।

इस अवसर पर रेडक्रॉस प्रबंध समिति सदस्य संजय प्रताप सिंह, डॉ. डी.के. मिश्रा, ओ.पी.एन. सिन्हा, भूपेंद्र गर्ग, जितेंद्र सिंह, मनोरमा शाहवाल, रेडक्रॉस सदस्य डॉ. सुशील सिंह चंदेल, अभिभावकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और बच्चों के माता पिता के द्वारा भी अपने बच्चों के इलाज से ठीक होने का अनुभव साझा किया गया ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रेडक्रॉस द्वारा संचालित ब्लड सेंटर, बालिका खुला आश्रय गृह, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र एवं प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम का सफल संचालन कोऑर्डिनेटर शिरीन द्वारा किया गया। अंत में प्रबंध समिति सदस्य भूपेंद्र गर्ग ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Author

Related Articles

Back to top button