बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

डिग्घी के माटीडांड में आप का जल सत्याग्रह आज

काचन नदी में प्रस्तावित है जल सत्याग्रह, बड़ी संख्या में ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों के जुटने की संभावना

सिंगरौली। जिले के जनपद पंचायत बैढ़न की ग्राम पंचायत डिग्घी के राजस्व गांव माटीडांड में काचन नदी में प्रस्तावित जल सत्याग्रह को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रशासन को सूचना दी है। पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं देवसर विधानसभा क्षेत्र-81 के पूर्व प्रत्याशी रतिभान प्रसाद ने अनुविभागीय दंडाधिकारी सिंगरौली को पत्र सौंपकर कार्यक्रम स्थल पर सक्षम अधिकारी की नियुक्ति के साथ पर्याप्त पुलिस बल और एंबुलेंस की व्यवस्था कराने की मांग की है।

पत्र में बताया गया कि 9 सितंबर को सुबह 10 बजे से काचन नदी में जल सत्याग्रह कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रभावित नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। जल सत्याग्रह के दौरान प्रतिभागियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन से आवश्यक इंतजाम करने का आग्रह किया गया है।रतिभान प्रसाद ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए।कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। इसके अलावा किसी भी आकस्मिक स्वास्थ्य स्थिति से निपटने के लिए मौके पर एंबुलेंस और आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई है। आप जिलाध्यक्ष ने संबंधित स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के बीच समन्वय सुनिश्चित कराने का भी अनुरोध किया है। पत्र की प्रतिलिपि कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और वैढ़न थाना प्रभारी को भी सूचनार्थ भेजी गई है। पार्टी ने कहा कि सूचना पूर्व में इसलिए दी जा रही है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

Author

Related Articles

Back to top button