बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

मॉडल रोड का निर्माण कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरा कराएं- नगर निगम आयुक्त

नगर निगम आयुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, कार्य में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही- सविता प्रधान

सिंगरौली, । शहर में सुगम एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान श्रीमती ने मॉडल रोड के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मॉडल रोड का बंद निर्माण कार्य तत्काल पुनः प्रारंभ कराकर सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में अनावश्यक विलंब या लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। नगर निगम आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मॉडल रोड के निर्माण एवं मरम्मत कार्य की नियमित निगरानी की जाए तथा कार्य की गति में किसी प्रकार की कमी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने तथा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप ही निर्माण सामग्री का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित की जवाबदेही तय करने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने बारिश के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों का तत्काल सर्वे कराकर मरम्मत एवं पैचवर्क प्रारंभ करने तथा नागरिकों के आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाले स्थानों पर प्राथमिकता से कार्य कराने के निर्देश दिए। मॉडल रोड के साथ आवश्यक स्थानों पर पौधारोपण कराने के भी निर्देश दिए गए, जिससे सड़क का सौंदर्यीकरण एवं पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित हो सके। समीक्षा के दौरान नगर निगम आयुक्त ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की शिकायतों का समय-सीमा में तथ्यात्मक, त्वरित एवं सकारात्मक निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा बंद पड़े सड़क कार्यों को शीघ्र गति प्रदान की जाए।

नगर निगम आयुक्त ने शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की भी समीक्षा करते हुए बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल दुरुस्त कराने तथा खराब लाइटों को आवश्यकतानुसार बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान उपायुक्त आरपी बैस, लेखा अधिकारी अनुपम दुबें, सहायक आयुक्त ज्योति सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी बी.जी चतुर्वेदी, सहायक यंत्री प्रवीण गोस्वामी, दिनेश तिवारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button