कलेक्टर ने किया अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन
प्रशासनिक एवं कार्यालयीन कार्यों के सुचारु संचालन के लिए दायित्व सौंपे

सिंगरौली, । जिले में प्रशासनिक एवं कार्यालयीन कार्य व्यवस्था को सुचारु एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री गौरव बैनल द्वारा अधिकारियों के मध्य कार्यों का विभाजन किया गया है। कार्य विभाजन के तहत डिप्टी कलेक्टर श्री सौरभ मिश्रा को विभिन्न शाखाओं एवं महत्वपूर्ण दायित्वों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डिप्टी कलेक्टर श्री मिश्रा को सीएम हेल्पलाइन, समाधान एक दिवस, राजस्व वसूली, जनसुनवाई, सामान्य अभिलेखागार, एनआईसी शाखा, डायवर्सन शाखा, अधीक्षक शाखा, सीलिंग भूमि, प्रवाचक न्यायालय कलेक्टर, जनसंपर्क शाखा, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, जन शिकायत निवारण, एसडब्ल्यू शाखा, एसडब्ल्यूबीएन शाखा, निरीक्षण शाखा, दंगा पीड़ित शाखा, स्टेनो शाखा, आवक-जावक शाखा एवं व्यवहारवाद शाखा से संबंधित दायित्व सौंपे गए हैं।
इसके साथ ही उन्हें 26 जनवरी गणतंत्र दिवस, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 1 नवम्बर मध्यप्रदेश स्थापना दिवस एवं सिंगरौली महोत्सव सहित विभिन्न कार्यक्रमों के प्रभारी अधिकारी का दायित्व भी सौंपा गया है। कार्यालय कलेक्टर, जिला सिंगरौली के लोक सूचना अधिकारी, राष्ट्रीय एवं राज्य मानव अधिकार आयोग, महिला आयोग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग से संबंधित प्रकरणों का दायित्व भी उनके पास रहेगा। डिप्टी कलेक्टर श्री मिश्रा को मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। साथ ही शाखा से संबंधित कार्यों के 25 हजार रुपये तक की सीमा के देयकों के भुगतान की स्वीकृति का अधिकार भी प्रदान किया गया है। इसके अतिरिक्त कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौंपे जाने वाले अन्य कार्यों का दायित्व भी उनके द्वारा निर्वहन किया जाएगा।
कलेक्टर द्वारा प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिंक अधिकारी भी निर्धारित किए गए हैं। इसके तहत कलेक्टर श्री गौरव बैनल के लिंक अधिकारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संघप्रिय को बनाया गया है। सीईओ जिला पंचायत के लिंक अधिकारी अपर कलेक्टर श्री पी.एस. त्रिपाठी होंगे। इसी प्रकार अपर कलेक्टर के लिंक अधिकारी सीईओ जिला पंचायत होंगे। संयुक्त कलेक्टर श्री सुरेश जाधव के लिंक अधिकारी संयुक्त कलेक्टर श्री अमित सिंह बम्हरौलिया होंगे। संयुक्त कलेक्टर श्री अमित सिंह बम्हरौलिया के लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री सौरभ मिश्रा तथा डिप्टी कलेक्टर श्री सौरभ मिश्रा के लिंक अधिकारी संयुक्त कलेक्टर श्री प्रशांत त्रिपाठी होंगे। अधिकारियों के लिंक अधिकारी निर्धारित किए जाने से प्रशासनिक कार्यों में निरंतरता एवं समन्वय सुनिश्चित होगा।













