बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

धनहरा में अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, चार ट्रैक्टर जब्त

बिना नंबर के चार ट्रैक्टर पकड़े गए, माड़ा थाने में सुरक्षार्थ खड़े कराए गए वाहन

सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर जिले में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनिज अधिकारी रामसुशील चौरसिया ने बुधवार को धनहरा क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान रेत के अवैध उत्खनन में संलिप्त बिना नंबर के चार ट्रैक्टर पकड़े गए। इनमें सोनालिका एमएम-35, न्यू हॉलैंड प्लस 3032, पावरट्रैक 434 प्लस और स्वराज 735 एफई ट्रैक्टर शामिल हैं।खनिज विभाग की टीम ने चारों ट्रैक्टरों को जब्त कर सुरक्षार्थ पुलिस थाना माड़ा में खड़ा कराया है। जब्त वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।


खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने बताया कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। विभाग की कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Author

Related Articles

Back to top button