बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

डीएव्ही रोड पर कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, सुबह-शाम उमड़ रही भक्तों की भीड़

वार्ड क्रमांक-40 में सजी आकर्षक झांकी, भजन-कीर्तन और जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल

सिंगरौली। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी डीएव्ही रोड स्थित वार्ड क्रमांक-40 में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन स्थल पर आकर्षक पंडाल सजाया गया है, जहां भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है।

जन्माष्टमी के अवसर पर सुबह से देर शाम तक भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में आयोजन स्थल पर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर रहे हैं। भजन-कीर्तन और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है। वहीं, जय श्रीकृष्ण के जयकारों से पंडाल गूंज रहा है।

आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य लगातार व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। शास्त्री अनुज धर द्विवेदी ने बताया कि समिति की ओर से प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने वार्डवासियों सहित जिले के लोगों से आयोजन स्थल पर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने, पूजा-अर्चना में शामिल होने और प्रसाद ग्रहण करने की अपील की। उन्होंने सभी सिंगरौलीवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

Author

Related Articles

Back to top button