निरीक्षक से डीएसपी बने अधिकारियों की नवीन पदस्थापना
अशोक सिंह परिहार अनूपपुर, अर्चना द्विवेदी रीवा और राकेश साहू ‘राका’ भोपाल पदस्थ

सिंगरौली। निरीक्षक से उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के पद पर पदोन्नत किए गए पुलिस अधिकारियों को लंबे इंतजार के बाद नवीन पदस्थापना मिल गई है। करीब डेढ़ माह से पदोन्नत अधिकारी नई जिम्मेदारी मिलने की प्रतीक्षा कर रहे थे। पुलिस मुख्यालय भोपाल ने गुरुवार को नवीन पदस्थापना संबंधी आदेश जारी किया।
जारी आदेश के अनुसार बैढ़न कोतवाली में निरीक्षक के पद पर पदस्थ रहे और पदोन्नति के बाद डीएसपी बने अशोक सिंह परिहार को डीएसपी अजाक, अनूपपुर पदस्थ किया गया है। वहीं विंध्यनगर थाने में निरीक्षक के रूप में सेवाएं दे चुकीं अर्चना द्विवेदी को डीएसपी, पीटीएस रीवा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में राकेश साहू ‘राका’ को पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है। वहीं छतरपुर में पदस्थ डीएसपी परसराम डाबर का स्थानांतरण कर उन्हें डीएसपी अजाक, सिंगरौली पदस्थ किया गया है।
पुलिस मुख्यालय से आदेश जारी होने के बाद सभी संबंधित अधिकारियों को अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। अधिकारियों की नई पदस्थापना के साथ संबंधित जिलों और इकाइयों में पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था में भी बदलाव देखने को मिलेगा।











