बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

युवा शक्ति ही विकसित भारत की नींव : डॉo अपर्णा

सिंगरौली- महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के तत्वावधान में दिनांक 11 सितंबर 2026 को “विकसित भारत क्विज 2026” का आयोजन किया गया l इस अवसर पर 100 स्वयंसेवकों एवं अनेक छात्र-छात्राओं ने सहभाग किया और क्विज के प्रश्नों का उत्तर ऑनलाइन समिट कर प्रमाण पत्र जेनरेट किया l इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रही वरिष्ठ प्राध्यापिका (आइआरपीएम) डॉo अपर्णा त्रिपाठी ने स्वयंसेवकों के समक्ष युवा शक्ति और विकसित भारत के अंतरसंबंधों की वारिकियों पर प्रकाश डाला l

 

उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण का प्रमुख स्रोत होता है l भारत युवाओं का राष्ट्र है और यह भारत में आसानी से संभव हो सकता है l इसी क्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मनोविज्ञान विभाग की प्राध्यापिका डॉo आनंद प्रिया सिंह ने युवा शक्ति के समक्ष चुनौतियों पर अपना विचार व्यक्त किया और उन्होंने सूचना क्रांति के दौर में सफलता के लिए कई सुझाव दिएl

 

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉo विनोद कुमार पाण्डेय ने विकसित भारत क्विज के ऑनलाइन प्रक्रिया पर छात्रों के साथ अनुभवात्मक सहभागिता किया और इसकी बारिकियों से छात्रों को अवगत करायाl कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉo छोटेलाल प्रसाद तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉol प्रभाकर लाल ने कियाl कार्यक्रम को डॉo ओम प्रकाश यादव तथा डॉo रजनीकांत ने भी संबोधित कियाl कार्यक्रम में मुख्य रूप से उज्जवल, नीरज पंकज पूनम खुशबू प्रभा, दीपांजलि, विवेक, आशुतोष, राहुल सोनी, आदि का सहयोग सराहनीय रहा l

Author

Related Articles

Back to top button