बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

विजयदशमी पर्व मोरवा थाने में पूजे गए सस्त्र

पुलिस अधिकारियों ने विधि-विधान से की शस्त्रों की पूजा

पोल खोल सिंगरौली

विजयदशमी के पर्व पर शास्त्रों की पूजा की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। इसी परंपरा को निभाते हुए सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन पर समस्त थानों में शस्त्र पूजा की परंपरा निभाई जा रही है।

विजयदशमी के अवसर पर गुरुवार सुबह मोरवा थाना परिसर में भी पुलिस अधिकारियों ने विधि विधान से शत्रों की पूजा कर सभी के भले की मनोकामना की। सुबह अनुविभागीय अधिकारी गौरव कुमार पाण्डेय व निरीक्षक यू पी सिंह ने मोरवा थाने के समस्त पुलिस बल के साथ विधि विधान से हथियारों की सफाई कर पूजा की।

सर्वप्रथम थाने के पुलिस बल द्वारा उपयोग हेतु शस्त्र (इंसास राइफल, प्रिस्टल, रिवाल्वर एवं टियर गैस गन आदि) की सफाई की गई। जिसके बाद थाने में मौजूद विभिन्न प्रकार के हथियारों पर पुष्प और कंकु लगाकर पंडित द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजा संपन्न कराई गई। शस्त्र पूजन के बाद मोरवा पुलिस बल द्वारा निर्दोष पर शस्त्र का उपयोग न करने का संकल्प लेकर जनता की रक्षा की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button