बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली
लोकल फार वोकल पर वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित शासकीय हायर सेकन्ड्री विद्यालय खुटार में

पोल खोल सिंगरौली /राज्य शासन के मंशानुसार एवं कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला निर्देशन में आयोजित किए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियो का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में विकशित भारत थीम पर शासकीय हायकर सेकन्ड्री विद्यालय खुटार में लोकल फार वोकल के बढ़ावा देने हेतु चित्रकाला एवं वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओ के मध्यम से छात्र छात्राओ को स्वदेशी उत्पादो के महत्व को समझाया गया । एवं आत्म निर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया।













