बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

श्रीराम के बाणों से धू-धू कर जल उठा दशानन, चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था

मोरवा में दशहरे की रही धूम

पोल खोल सिंगरौली

असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा का त्यौहार गुरुवार को सिंगरौली जिले के विभिन्न स्थानों पर धूमधाम के साथ मनाया गया। मोरवा में मां दुर्गा की 9 दिनों तक हुई उपासना के बाद दशहरा का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया।

इस बार दशहरे को लेकर पूर्व से ही तैयारियां पूर्ण कर दी गई थी। गुरुवार शाम तक मोरवा स्थित एनसीएल ग्राउंड में करीब 50 फीट का रावण तैयार कर क्रेन की मदद से खड़ा कर लिया गया। गौरतलब है कि हर वर्ष की भांति यहां रावण दहन का आयोजन शिव मंदिर सिंगरौली समिति द्वारा बड़े धूमधाम से किया जाता रहा है। इस आयोजन को देखने के लिए हज़ारों की संख्या में स्थानीय लोगों उपस्थित रहते हैं।

इस बार रावण दहन का कार्यक्रम देखने के लिए भाजपा व कांग्रेस के नेता भी उपस्थित रहे। वहीं जिला प्रशासन की तरफ से तहसीलदार अभिषेक यादव समेत मोरवा एसडीओपी गौरव कुमार पाण्डेय सपत्नीक उपस्थित रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था संभालने में लगे निरीक्षक यू पी सिंह पुलिस बल के साथ प्रमुख रूप से जुटे रहे। इस अवसर पर हजारों की संख्या में उमड़े जनसैलाब कार्यक्रम के महत्व एवं लोकप्रियता को दर्शा रही थी।

रावण दहन के आयोजन में करीब आधे घंटे तक चली आतिशबाजी का नजारा देख कर स्थानीय लोग रोमांचित हो उठे। हालांकि हल्की फुल्की बरसात से लोगों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि समय पर बरसात रुकने से रावण दहन का कार्यक्रम समय पर समाप्त हो सका।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button