बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

लूट और गोलीकांड के पीड़ित से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष, अधिकारियों से मदद को लेकर की चर्चा

सिंगरौली/जयंत। जयंत बजरंग कॉम्प्लेक्स स्थित कंचन ज्वेलर्स में हुई लूट और गोलीकांड के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने पीड़ित दुकान संचालक कामेश्वर सोनी के निवास पर पहुंचकर उनका हालचाल जाना। उन्होंने घटना के संबंध में जानकारी लेते हुए पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

सुंदरलाल शाह ने इस दौरान संबंधित अधिकारियों से भी चर्चा की और पीड़ित दुकान संचालक को यथासंभव मदद उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने घटना के बाद की स्थिति और पीड़ित के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए आवश्यक सहयोग को लेकर अधिकारियों से समन्वय किया।

मुलाकात के दौरान जयंत मंडल अध्यक्ष कमलेश वर्मा, राजेंद्र सिंह परमार, पुनीत शुक्ला, आशीष बैस, देवंती गुप्ता, राम सुभग कुशवाहा, महेंद्र सिंह, विनीत द्विवेदी, रीता सोनी और कविता नायडू सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने घटना को लेकर पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि इस कठिन समय में उनके साथ खड़ा रहना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों से मामले में आवश्यक कार्रवाई के साथ पीड़ित को हरसंभव सहायता दिलाने के संबंध में चर्चा की।

Author

Related Articles

Back to top button