बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
अटल आवास के निर्माण कार्यों का निरीक्षण, प्राधिकरण अध्यक्ष ने दिए निर्देश

सिंगरौली। सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने अटल आवास योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित ठेकेदार और मुख्य कार्यपालन यंत्री को निर्माण कार्य में आवश्यक गति लाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान गोयल ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की जानकारी ली तथा निर्धारित समयसीमा के अनुरूप कार्य पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान कार्यपालन अधिकारी सुरेश जादव और संपदा अधिकारी अभिषेक यादव सहित संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।













