बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

नवीन शासकीय महाविद्यालय की होगी स्थापना बगदरा व बगैया में 

लमसरई क्षेत्र फिर हुआ वंचित, लोगों में नाराजगी
पोल खोल सिंगरौली 
चितरंगी तहसील क्षेत्र के दूरस्थ अंचल बगदरा एवं बगैया में नवीन महाविद्याल खोले जाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। वहीं  लमसरई अंचल को इस बार भी वंचित कर दिया गया है। जहां स्थानीय ग्रामीणों ने भाजपा नेताओं पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
दरअसल बगदरा उप तहसील क्षेत्र में शासकीय महाविद्यालय खोले जाने के लिए एक दशक के अधिक समय से स्थानीय छात्र एवं उनके अभिभावक भाजपा सरकार के  नेताओं से मांग करते आ रहे हैं। तीन वर्ष पूर्व तत्कालीन सांसद रीति पाठक एवं चितरंगी विधायक अमर सिंह ने राज्य सरकार के साथ-साथ तत्कालीन मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं उच्च शिक्षा मंत्री के यहां पत्राचार किया गया था। जहां महाविद्यालय खोले जाने के लिए आश्वासन भी मिला था।
लेकिन मामला ठण्डे बस्ते में पड़ गया था। अब स्थानीय विधायक एवं राज्य मंत्री राधा सिंह ने पत्राचार किया। जहां म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के अवर सचिव वीरन सिंह भलावी ने राज्य मंत्री को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि बगदरा एवं बगैया में नवीन महाविद्यालय का स्थापना के लिए प्रशासकीय अनुमोदन हो चुका है।
उक्त नस्ती वित्त विभाग में उच्च स्तर पर कार्रवाई के लिए प्रक्रियाधीन है। यह पत्र सोशल मीडिया में वायरल होते ही बगदरा एवं बगैया के लोग खुशी जाहिर किये हैं, वहीं लमसरई अंचल में महाविद्यालय खोले जाने की मंजूरी न मिलने से लोगों में नाराजगी दिखाई देने लगी है और यहां तक कह रहे हैं कि लमसरई उमावि छ: दशक पूर्व से संचालित है।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button