देश विदेश

एलन मस्क का बड़ा दावा—2030 तक हो सकता है वैश्विक परमाणु युद्ध, दुनिया में बढ़ी चिंता

वाशिंगटन। टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने एक बार फिर अपने विवादित बयान से दुनिया का ध्यान खींच लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म *एक्स* पर मस्क ने दावा किया कि दुनिया तेजी से एक बड़े वैश्विक युद्ध की ओर बढ़ रही है।

दरअसल, एक यूजर ने लिखा था कि परमाणु हथियारों के कारण बड़ी शक्तियों के बीच युद्ध नहीं हो रहे हैं और सरकारों का ध्यान शासन से हट गया है। इस पर मस्क ने चौंकाने वाला जवाब देते हुए लिखा—“War is inevitable… 5 years, 10 at most,” यानी युद्ध अवश्यंभावी है—5 साल में, 2030 तक, या अधिकतम 10 सालों में 2040 तक।

मस्क ने यह स्पष्ट नहीं किया कि युद्ध किन देशों के बीच होगा या इसके पीछे कारण क्या होंगे, लेकिन उनका यह संकेत साफ था कि दुनिया कई बड़े टकरावों की ओर बढ़ रही है।कई यूजर्स ने इस बयान की व्याख्या जानने के लिए मस्क की एआई–ग्रोक से सवाल किया। ग्रोक ने पुराने बयानों का हवाला देते हुए चेतावनी दी कि यूरोप और ब्रिटेन में प्रवास और पहचान राजनीति के कारण गृहयुद्ध जैसी स्थिति संभव है। वहीं अमेरिका–चीन के बीच ताइवान को लेकर युद्ध की आशंका भी बनी हुई है। यूक्रेन–रूस संघर्ष के वैश्विक युद्ध में बदलने का खतरा पहले से मौजूद है।

मस्क का बयान क्यों गंभीर माना जा रहा है?
क्योंकि ट्रम्प कार्यकाल के दौरान एलन मस्क अमेरिकी प्रशासन के डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) से जुड़े रहे हैं। इस कारण विश्लेषकों का मानना है कि यह केवल सोशल मीडिया टिप्पणी नहीं, बल्कि संभावित भू-राजनीतिक संकेत भी हो सकता है।हालाँकि मस्क ने यह साफ नहीं किया कि यह उनका निजी अनुमान है या कोई वैश्विक चेतावनी।

Author

Related Articles

Back to top button