बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

समरदह में जनजातीय गौरव दिवस पर लोककला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक ने भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में की सहभागिता, जनजातीय समाज के योगदान को किया याद

सीधी। सिहावल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम समरदह में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की और उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित किया।

इस अवसर पर लोकरीति और लोककला पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। कलाकारों ने करमा नृत्य, बसुदेवा गायन, अहिराई गायन, सैला नृत्य और भरथरी गायन की प्रस्तुति देकर जनजातीय एवं लोक संस्कृति की समृद्ध परंपरा को मंच पर जीवंत किया।

विधायक विश्वामित्र पाठक ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्षपूर्ण जीवन, अदम्य साहस और स्वाभिमान को याद किया। उन्होंने जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए बिरसा मुंडा के अतुलनीय योगदान का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में एसडीएम राकेश शुक्ला, जनपद पंचायत सीईओ रोहित उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र पाण्डेय, सिद्धार्थ गौतम, छोटे लाल सिंह, अशोक शुक्ला, पुष्पराज सिंह, विष्णु प्रधान, राजकुमार नेटी, गोपाल द्विवेदी, इंद्रभान सिंह, प्रमोद शर्मा, अवधेश सिंह, दिलीप सोनी, रावेंद्र सिंह, डॉ. विनीत राही, घनश्याम दास गुप्ता, संपूर्ण सिंह, रघुबीर सिंह, भोले सिंह, देवान कोल, जगजीवन सिंह, भैयालाल सिंह बड़कड़े, भगवान सिंह और लल्लू सिंह सहित अधिकारी-कर्मचारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button