बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

बूढ़ाडोल में रबी फसल के लिए आदान वितरण कार्यक्रम में शामिल हुईं राज्यमंत्री राधा सिंह

किसानों से संवाद कर तिलहन उत्पादन बढ़ाने और आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने के लिए किया प्रेरित

सिंगरौली। चितरंगी विकासखंड की ग्राम पंचायत बूढ़ाडोल में रबी वर्ष 2026-27 के अंतर्गत आयोजित आदान वितरण कार्यक्रम में प्रदेश की राज्यमंत्री राधा सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने किसानों से संवाद कर कृषि को लाभकारी बनाने, तिलहन फसलों का उत्पादन बढ़ाने और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

राज्यमंत्री राधा सिंह ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। किसानों की समृद्धि और कृषि क्षेत्र का विकास सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रयास है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचे और उनकी आय में वृद्धि हो। अन्नदाता किसानों की खुशहाली ही प्रदेश की समृद्धि का आधार है।

कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रवेंद्रधर द्विवेदी, जनपद पंचायत चितरंगी के सीईओ मानसिंह सैयाम, कृषि विभाग के मनोज सिंह और संजय दुबे सहित जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में किसान भाई-बहन उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button