कामयाब फाउंडेशन ने छठ व्रती माताओं और श्रद्धालुओं को वितरित किए शॉल
धनहरा छठ घाट पर सेवा और समर्पण के साथ किया गया आयोजन, ग्रामीणों ने व्रतियों से लिया आशीर्वाद

सिंगरौली। छठ महापर्व के पावन अवसर पर कामयाब फाउंडेशन की ओर से ग्राम पंचायत धनहरा स्थित छठ घाट पर सेवा और सहयोग का सराहनीय प्रयास किया गया। फाउंडेशन के सदस्यों ने छठ व्रत कर रही माताओं एवं श्रद्धालुओं के बीच शॉल का वितरण किया और उनके सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच वीरेंद्र जायसवाल, फाउंडेशन के टीम सदस्य उमेश साकेत, अनिल कुमार बैस, राकेश सेन और सचिन बैस सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने छठ व्रती माताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया।
कामयाब फाउंडेशन के संस्थापक दिनेश वर्मा ने आयोजन में शामिल सभी ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करना है। इस तरह के छोटे-छोटे प्रयासों से सामाजिक सद्भाव और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलता है।













