new delhiबड़ी खबर

दिल्ली पुलिस ने दो आतंकीयो को किया गिरफ्तार , एक निजामुद्दीन दूसरा भोपाल से पकड़ाया

पोल खोल पोस्ट / दिल्ली पुलिस ने इस्लामिक स्टेट से प्रेरित एक आतंकी समूह के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों के अनुसार, ये आतंकवादी विस्फोटक हमले की अंतिम तैयारी में थे और फिदायीन हमले का प्रशिक्षण ले चुके थे।

एक आतंकवादी दिल्ली से और दूसरा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से पकड़ा गया। दिल्ली पुलिस की विशेष इकाई ने इन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। ये दोनों खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट यानी आईएसआईएस के समूह से जुड़े थे। छापेमारी के दौरान पकड़े गए आतंकवादियों में एक का नाम अदनान है।

एक आतंकवादी दिल्ली के सादिक नगर से और दूसरा भोपाल से गिरफ्तार हुआ। बताया जा रहा है कि दिल्ली के किसी भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में आतंकी हमले की साजिश रची गई थी। हथियार और विस्फोटक भी जुटाए गए थे, जिन्हें जब्त कर लिया गया। सूत्रों के अनुसार, इस समूह को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी की मदद से चलाया जा रहा था।

गिरफ्तार आतंकवादियों से पूछताछ जारी है। सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां पूरे नेटवर्क को उजागर करने और ध्वस्त करने में जुटी हैं। यह जांच की जा रही है कि इन्हें इस समूह से किसने जोड़ा, समूह में और कौन शामिल हैं, फंडिंग कहां से हो रही थी और क्या-क्या साजिश रची गई थी।

बता दें कि जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को पकड़ने और उनके सफाया के लिए तलाशी अभियान चला रखा है। जो जहां संदिग्ध मिलता है सुरक्षा बल के जवान तत्काल उसकी जांच पड़ताल में लग जाते हैं। वहीं सीमा पर भी पूरी मुस्तैदी से जवान सुरक्षा में लगे है।

जिसके चलते आतंकियों के मंसूबे पूरे नहीं हो पा रहे है। बौखलाए आतंकी अब घाटी छोड़कर इधर उधर भागने का प्रयास करते बताए जा रहे हैं। पर भारतीय बहादुर जवान इन्हे दबोचने में देर नहीं करते हैं।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button