शासकीय महाविद्यालय रजमिलान में दो दिवसीय संविधान दिवस कार्यक्रम आयोजित
प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर विद्यार्थियों को मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की दी गई जानकारी

सिंगरौली। शासकीय महाविद्यालय रजमिलान में 26 एवं 27 नवंबर 2026 को दो दिवसीय संविधान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के इतिहास, महत्व, मौलिक अधिकारों और मौलिक कर्तव्यों की जानकारी दी गई।
26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। विद्यार्थियों को लोकतंत्र, समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व जैसे संवैधानिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ राष्ट्रप्रेम और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करना रहा।
वक्ताओं ने संवैधानिक मूल्यों की समझ और उनके पालन को एक जागरूक नागरिक के लिए महत्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।













