प्रस्फुटन समितियों की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक सह प्रशिक्षण (प्रस्फुटन शक्ति संचय) कार्यक्रम सम्पन्न

सिंगरौली- दिनांक 27-11-2026 म.प्र.जन अभियान परिषद् सिंगरौली द्वारा विकासखण्ड देवसर में चयनित प्रस्फुटन समितियों का बैठक सह प्रशिक्षण (प्रस्फुटन शक्ति संचय) कार्यक्रम शासकीय महाविद्यालय देवसर में आयोजित किया गया। जिसमें श्री जमुना प्रसाद नामदेव प्रचार्य, राजकुमार विश्वकर्मा जिला समन्वयक, रजनीश मिश्रा विकासखण्ड समन्वयक उपस्थित रहें।
प्रस्फुटन समितियों का बैठक सह प्रशिक्षण (प्रस्फुटन शक्ति संचय) कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत जिला समन्वयक द्वारा किया गया तथा प्रस्फुटन समितियों के कार्यो के बारे विस्तृत रूप से बताया गया एवं प्रस्फुटन समितियों के कार्यो के साथ समिति के दस्तावेजीकरण रिकार्ड सुरक्षित करने हेतु तथा आगामी कार्यो के बारें में बताया गया।
विकासखण्ड समन्वयक श्री रजनीश मिश्रा द्वारा म.प्र.जन अभियान परिषद् का परिचय एवं उद्देश्य के बारे में जानकारी प्रदान की गई तथा प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से जल संचय अभियान अंतर्गत बोरी बंधान कार्य को प्राथमिकता दिया जाना है।
कार्यक्रम में उपिस्थत में उपस्थित नवांकुर संस्था से प्रमोद मिश्रा, अखिलेश पाठक, द्वारिका प्रसाद कुशवाहा तथा परामर्शदाता एवं प्रस्फुटन समिति के सदस्य उपस्थित रहें।













