समाजसेवी पवनधर द्विवेदी ने सिहावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया अवलोकन…

समाजसेवी पवनधर द्विवेदी ने सिहावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया अवलोकन…
सीधी सिहावल । ज़िले के विधानसभा सिहावल के समाजसेवी पवनधर द्विवेदी ने 27 अक्टूबर 2025 दिन सोमवार को सिहावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण इस दरमियान उन्हें काफी समस्याएं सुनने को मिली।

सबसे पहले उन्होंने सोनोग्राफी कक्ष, लैब कक्ष,नेत्र जांच कक्ष, इंजेक्शन रूम,सहित वार्डो का निरीक्षण किया।
खंड चिकित्साधिकारी सिहावल डॉ राम भूषण पटेल सहित समस्त स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ़ उनके साथ शामिल रहा।
इस दरमियान पता चला कि सोनोग्राफी करने के लिए डॉक्टर मौजूद नहीं है। आए दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोनोग्राफी के डॉक्टर के अभाव पर दो दर्जन से ज्यादा महिलाएं आकर वापस चली जाती है।

सरकार के द्वारा बताया जाता है कि स्वास्थ्य सुविधा महिला संबंधित 102 जांचें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर होती हैं। परंतु सबसे महत्वाकांक्षी सुविधा महिलाओं को जो मिल रही थी वह भी राजनीतिक उठा पटक की वजह से बंद हो चुकी है।
लाखों रुपए की सोनोग्राफी जांच मशीन स्टोर रूम में धूल खा रही है और संबंधित क्षेत्र की महिलाएं जांच कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आती है और वापस चली जाती है। उन्हे क्या पता कि जांच करने वाले साहब का जिले में ट्रांसफर हो चुका है।
इस विषय पर श्री द्विवेदी ने कहा की सोनोग्राफी संबंधित डॉक्टर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में यथावत व्यवस्था बनाने की आवश्यकता है। तथा नर्सों का काफी अभाव है एवं सफाई कर्मियों को चार माह से वेतन नहीं मिला यह सुनते ही श्री द्विवेदी भड़क उठे और उन्होंने तत्काल दूरभाष पर cmho बबिता खरे से संपर्क करने का प्रयास किया उनका फोन नहीं उठा।
सफाई कर्मियों को वेतन नहीं मिलने की वजह से आंशिक रूप से उनकी मदद भी की और यह भी कहा कि हम इस दिशा में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और उप मुख्यमंत्री मंत्री राजेंद्र शुक्ला के समक्ष इन सभी मुद्दों को रखेंगे और ज्यादा से ज्यादा सिहावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था बनाने में हमारा भरपूर प्रयास रहेगा।
।। सिंहावल से राजबहोर केवट की रिपोर्ट ।।













