सीधी

नगर विकास के लिए सभी पार्षदों के सहयोग से होंगे काम : काजल।

नगर विकास के लिए सभी पार्षदों के सहयोग से होंगे काम : काजल।
नगर पालिका में नाली निर्माण का किया गया भूमिपूजन
सीधी : नगर पालिका के विकास को लेकर अध्यक्ष एवं सीएमओ के माध्यम से नगर के विकास के लिए हर वार्डों में सड़कों सहित नाली निर्माण का काम जोरों पर चल रहा है। इसी तारतम्य में नगर पालिका वार्ड 22 जैन मंदिर के पास कल नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा एवं उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह की उपस्थिति में नाली निर्माण का भूमिपूजन किया गया। करीब साढ़े 8 लाख की लागत से बनने वाली इस नाली निर्माण से इस क्षेत्र की जनता को काफी सुविधाएं मिलेंगी।
इस मामले में नपाध्यक्ष काजल वर्मा ने कहा कि नगर के विकास के लिए हम सभी पार्षदों के साथ मिलकर विकास का काम कर रहे हैं। जहां भी शिकायतें आती हैं उसके लिए हम तत्परता के साथ विकास के लिए काम करने में कोई कोताही नहीं बरत रहे हैं।
वहीं उपाध्यक्ष नगर पालिका दान बहादुर सिंह चौहान ने कहा कि वार्डों का विकास करना नगर पालिका का प्रमुख दायित्व होता है। इसके लिए नपा अध्यक्ष एवं हमारे पार्षद लगातार प्रयास में रहते हैं। समस्याएं न आने पाए इसके लिए हम लोग वार्डों में भ्रमण करते हैं एवं समस्याओं का निदान करने सहित जहां जो जरूरत है उसके लिए निर्माण कार्य भी शुरू कराया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा, पूर्व अध्यक्ष एवं नगर पालिका के वरिष्ठ पार्षद एवं निर्माण संघ के अध्यक्ष आनंद सिंह चौहान, पार्षद कुमुदिनी सिंह, बाबूलाल कुशवाहा, विनोद मिश्रा, हल्के सोनी, सोनम सोनी, रजनीश श्रीवास्तव सहित योगेन्द्र सिंह सहब्बू, रामदुलारे चतुर्वेदी, राम बहोर चतुर्वेदी, मुन्ना सिंह बघेल, रजनीश सोनी सहित एसडीओ एसएल त्रिपाठी, अशोक मिश्रा सहित राकेश चतुर्वेदी, निवेन्द्र सिंह पप्पू एवं अन्य लोगों की उपस्थिति के दौरान भूमिपूजन का काम किया गया है।
इस दौरान भूमिपूजन वार्ड 22 जैन मंदिर से सिद्धिकी के घर तक करीब 8.58 लाख रूपए का किया गया है।

Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page