सीधी

स्कूल परिसर में बच्चों से झाड़ू लगवाने का वीडियो सोशल मीडिया मे वायरल…

स्कूल परिसर में बच्चों से झाड़ू लगवाने का वीडियो सोशल मीडिया मे वायरल…

शासकीय हाई स्कूल खैरा का मामला…

सरकारी विद्यालयों की सच्चाई फिर एक बार हुई उजागर…

सीधी:- शासकीय हाई स्कूल खैरा का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।जिसमें छात्र प्रार्थना के दौरान स्कूल परिसर में झाड़ू लगाते दिख रहे हैं।

 

वायरल वीडियो मंगलवार की सुबह का बताया जा रहा है।वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक ओर छात्र कतार में खड़े होकर राष्ट्रगान और प्रार्थना कर रहे हैं।वहीं दूसरी ओर कुछ छात्र-छात्राएं झाडू से स्कूल परिसर की सफाई कर रहे थे।इस दौरान शिक्षक भी वहीं मौजूद थे।हैरानी की बात यह है कि जब इस मामले में स्कूल के प्राचार्य अनुज कुमार तिवारी से मीडिया द्वारा जानकारी चाही गई तो उन्होंने गैरजिम्मेदाराना जवाब देते हुए कहा कि विद्यालय में चपरासी नहीं है।

 

इसलिए बच्चे अपनी कक्षा और परिसर की सफाई खुद करते हैं। उन्होंने इसे गलत नहीं बल्कि सही बताया है।वहीं वायरल वीडियो के संबंध में जब ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि जांच के बाद दोषियों पर कार्यवाही होगी।जानकारी के अनुसार इस स्कूल में कक्षा 8 से 12 तक कुल 248 छात्र पंजीकृत हैं।यह स्कूल पहले भी घटिया मध्यान्ह भोजन और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर सुर्खियों में रहा है।इस पूरे मामले पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सिहावल ओशो उत्सव ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button