जनपद CEO के आदेश पर कर्मचारियों से लगवाई जा रहीं ‘लाड़ली बहना’ की नंबर प्लेट…

जनपद CEO के आदेश पर कर्मचारियों से लगवाई जा रहीं ‘लाड़ली बहना’ की नंबर प्लेट…
जनपद पंचायत सीधी के समस्त ग्राम पंचायतो का मामला…
चुरहट विधायक अजय सिंह ने जताया ऐतराज कहा कि कर्मचारियों से भाजपा का प्रचार करवाना प्रशासनिक मर्यादा के विरुद्ध है…
पोल खोल पोस्ट सीधी:-
जनपद पंचायत सीधी अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायतों मे लोगों के घर-घर जाकर एक नंबर प्लेट लगाई जा रही है। जिसमें लाड़ली बहना योजना और स्वच्छ भारत लिखा हुआ है। इसको लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष और चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल ने आपत्ति जताई और कहा कर्मचारियों से भाजपा का प्रचार करवाना निंदनीय और प्रशासनिक मर्यादा के विरुद्ध है। प्रशासनिक मर्यादा के विरुद्ध है।

अजय सिंह राहुल ने फेसबुक पर साझा की फोटो
मंगलवार को अजय सिंह राहुल ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से नंबर प्लेट की फोटो और एक आदेश की कॉपी साझा करते ऐतराज जताया कि प्रशासन जनता की सेवा के लिए होता है,किसी राजनीतिक दल के प्रचार के लिए नहीं।
सीधी में ‘लाड़ली बहना योजना’ के नाम पर कर्मचारियों से भाजपा का प्रचार करवाना निंदनीय और प्रशासनिक मर्यादा के विरुद्ध है।लोकतंत्र की निष्पक्षता पर ऐसा हस्तक्षेप अस्वीकार्य है।
जनपद सीईओ ने जारी पत्र मे यह लिखा
जनपद पंचायत सीधी के सीईओ चंदूलाल पनिका ने 10 सितंबर को आदेश जारी किया था। जिसमें लिखा था कि राष्ट्रीय और राज्य की विभिन्न योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए टीन की बनी स्थायी मकान नंबर प्लेट ग्रामीण क्षेत्रों के मकान पर लगाने का काम करते हैं।हालांकि,आदेश में जनपद सीईओ ने नारों वाली नंबर प्लेट लगाने को कहा है।उस आदेश में लाड़ली बहना का जिक्र नहीं है।नंबर प्लेट में लिखे नारों से केंद्र और राज्य की योजनाओं का प्रचार-प्रसार जैसे- स्वच्छ गांव, समृद्ध भारत, स्वदेशी अपनाओ, विदेशी भगाओ, वृक्ष लगाओ, स्कूल चलो अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बेटी है तो कल है, भ्रूण हत्या छोड़ो, घर-घर शौचालय बनवाओ, स्वच्छ भारत अभियान सफल बनाओ, नशे का जो हुआ शिकार उसका उजड़ा घर परिवार आदि यह नंबर प्लेट 50 रुपए प्रति मकान की सहमति से लगाई जाएगी।जिसका भुगतान भवन मालिक स्वयं करके रसीद प्राप्त करेंगे। इस आदेश के मुताबिक सरकारी प्रावधानों के तहत गांव वासियों के मकानों पर टीन से बनी स्थायी मकान नंबर प्लेट लगाने में कोटवार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता और पंच जरूरी सहयोग करेंगे।













