ब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा पर मानवाधिकार आयोग सख्त, पहली पत्नी व दिव्यांग बेटी को बेदखल करने का आरोप

सेवा पुस्तिका और पेंशन दस्तावेजों में नाम हटाने का मामला, जांच के निर्देश

जबलपुर। जबलपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. संजय मिश्रा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। लोकायुक्त और विभागीय जांच के बाद अब राज्य मानवाधिकार आयोग ने भी मामले में संज्ञान लिया है। डॉ. मिश्रा पर आरोप है कि उन्होंने अपनी पहली पत्नी और 40 प्रतिशत दिव्यांग बेटी को सरकारी दस्तावेजों से हटाकर दूसरी पत्नी और पुत्र का नाम दर्ज करा दिया।

मामले का खुलासा समाजवादी पार्टी द्वारा मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराने के बाद हुआ। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि डॉ. मिश्रा ने सेवा पुस्तिका और पेंशन प्रपत्रों से अपनी कानूनी पत्नी तृप्ति मिश्रा और पुत्री जान्हवी मिश्रा का नाम हटाकर दूसरी पत्नी को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि पहली पत्नी और बेटी के हिस्से की संपत्ति बेचकर दूसरी पत्नी के लिए फ्लैट और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे दिव्यांग बेटी के अधिकारों का हनन हुआ है।

मानवाधिकार आयोग ने मामले को गंभीर मानते हुए जांच आयुक्त लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं भोपाल को सौंप दी है। आयोग ने शिकायत पर न्यायोचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं डॉ. मिश्रा पहले से लोकायुक्त जांच और विभागीय कार्रवाई का सामना कर रहे हैं।

Author

Related Articles

Back to top button