चितरंगी पुलिस की अवैध रेत उत्तखनन कर परिवहन करने वालो के विरूध्द प्रभावी कार्यवाही (दो अदद ट्रैक्टर मय रेत लोड जप्त


प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक- 18/08/2026
चितरंगी पुलिस की अवैध रेत उत्तखनन कर परिवहन करने वालो के विरूध्द प्रभावी कार्यवाही (दो अदद ट्रैक्टर मय रेत लोड जप्त)
कार्यवाही विवरण –
श्री षियाज के. एम. (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक महोदय सिंगरौली के कुशल निर्देशन एवं श्री सर्वप्रिय सिंहा (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सिंगरौली के सतत मार्गदर्शन तथा श्री ललित बैरागी अनुविभागीय पुलिस अधिकारी चितरंगी की सतत निगरानी में अवैध उत्तखनन पर अंकुश लगाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है।

थाना चितरंगी क्षेत्रान्तर्गत अवैध उत्तखनन एवं परिवहन पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने के अभियान अन्तर्गत दिनांक 16/08/2026 को थाना प्रभारी चितरंगी को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम खम्हरिया महान नदी से कुछ लोग अबैध रेत उत्तखनन कर ट्रैक्टर से परिवहन कर प्रकृति को क्षति पहुंचा रहे है। सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी चितरंगी व्दारा तत्काल पुलिस टीमो को अबैध उत्तखनन करने वालो के विरूध्द कार्यवाही हेतु आदेशित करते हुये रवाना किया गया। पुलिस टीम व्दारा ग्राम खम्हरिया में महान नदी के पास घेराबंदी की गई वाहन चालक एवं रेत लोड करने वाले लोग पुलिस टीम को देखकर ट्रैक्टर मय रेत लोड ट्राली को छोडकर भाग निकले मौके पर अबैध उत्तखनन में संलिप्त दो अदद बिना नम्बरी ट्रैक्टर रेत से भरी हालत में आयशर और पावरट्रैक जप्त किया जाकर थाना सुरक्षार्थ लाया गया। आरोपी चालको के विरूध्द अप. धारा 303(2),317(5) बीएनएस 4,21 खान खनिज पंजीबध्द किया जाकर विवेचना में लिया गया।

01- अप. क्र.-403/2026
धारा – 303(2),317(5) बीएनएस 4,21 खान खनिज
02- अप. क्र.404/2026
धारा – 303(2),317(5) बीएनएस 4,21 खान खनिज
जप्त मशरूका कुल दो अदद ट्रैक्टर मय ट्राली रेत लोड कुल कीमती 1010000/- रुपये ।

उक्त कार्यवाही में महत्वपूर्ण योगदान –
निरी. सुधेश तिवारी प्रभारी थाना चितरंगी,सउनि रमेश प्रसाद साकेत,विशेषर साकेत,आर. शुभम पटले, मुकेश पांडेय,आकाश पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

श्री मान सिंह चंदेल स्पेशल संवाददाता सिंगरौली सीधी












