ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

कुएं में गिरने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत, रेस्क्यू में देरी पर परिजनों ने उठाए सवाल

सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र के नगर परिषद बरगवां वार्ड क्रमांक 5 में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। 12 वर्षीय सुषमा, जो लालजी साकेत की नातिन थी, की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बच्ची रात करीब 11 बजे घर के पास स्थित कुएं से पानी भर रही थी, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे कुएं में गिर पड़ी।

घटना के बाद परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया और पुलिस व रेस्क्यू टीम को भी सूचना दी। लेकिन परिजनों का आरोप है कि देर रात तक कोई मदद मौके पर नहीं पहुंची। काफी मशक्कत के बाद परिजनों ने ही बच्ची को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

बरगवां थाना प्रभारी मोहम्मद समीर ने बताया कि पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि हादसे की जांच के साथ-साथ रेस्क्यू में हुई देरी के कारणों की भी जांच की जाएगी और लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Author

Related Articles

Back to top button