मध्य प्रदेशसिंगरौली

वार्ड-36 में विकास कार्य पूर्ण, पार्षद प्रेम सागर मिश्रा ने कराया निरीक्षण

सिंगरौली।नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 36 में स्थानीय जनों की मांग पर कई विकास कार्यों को मूर्त रूप दिया गया है। वार्ड के पार्षद प्रेम सागर मिश्रा ने बताया कि शासकीय प्राथमिक पाठशाला जुवाडी की शिक्षिका द्वारा विद्यालय भवन की मरम्मत तथा पीसीसी मार्ग निर्माण के लिए आवेदन दिया गया था। साथ ही तेलगवा स्थित गरीब आदिवासी बस्ती में नाली निर्माण तथा चौराहे के तिकोने पर पीसीसी कार्य की मांग भी क्षेत्रवासियों द्वारा की गई थी।

पार्षद मिश्रा ने सभी मांगों का मौके पर निरीक्षण किया और आवश्यकता एवं जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए नगर पालिक निगम सिंगरौली से निविदा प्रक्रिया के माध्यम से निर्माण कार्य करवाया गया। उन्होंने बताया कि इन कार्यों के पूरा हो जाने से स्कूल आने-जाने वाले बच्चों एवं स्थानीय निवासियों को काफी राहत मिली है तथा अब उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
पार्षद ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास लगातार जारी रहेंगे और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Author

Related Articles

Back to top button